Samajwadi Party विपक्ष पर गरजे पूर्व सीएम अखिलेश

Samajwadi Party

Samajwadi Party 2024 में सभी करे समाजवादी पार्टी का सहयोग- यादव

Samajwadi Party महमूदाबाद/सीतापुर । क्षेत्र के समाजवादी पार्टी से छह बार के विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे नरेंद्र सिंह वर्मा के बड़े भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्वर्गीय महेंद्र सिंह वर्मा की प्रथम पुण्यतिथि व मूर्ति का अनावरण का आयोजन राम इकबाल शिवरानी फार्मेसी कॉलेज पोखरा कंला मुख्य अतिथि पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने किया।

Samajwadi Party  मूर्ति के अनावरण के बाद मंच पर पहुंचे अखिलेश यादव लोगों को संबोधित करते हुए सबसे पहले स्वर्गीय महेंद्र सिंह वर्मा को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की,और बताया की महेंद्र सिंह वर्मा पूरे सीतापुर जिले में समाजवादी पार्टी के लिए काम करते थे। वह राजनीति की बहुत बड़े जानकर थे। वह परिस्थितियों के आगे कभी कभी झुके नहीं, महेंद्र सिंह वर्मा बहुत बहादुर नेता थे। हजारों मोबाइल नंबर उनको बगैर देखे याद थे। कार्यकर्ताओं को जोडऩा और जोडक़र रखने का हुनर उनको आता था। हमारे बीच से उनका जाना समाजवादी पार्टी के लिए बहुत बड़ा नुकसान है।

Samajwadi Party अगर वह जिंदा होते तो सीतापुर जिले में समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन और बेहतर होता। संबोधन में उपस्थित लोगों से 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का साथ देने की अपील की।

Samajwadi Party कार्यक्रम के पश्चात महमूदाबाद पहुंचकर राजा महमूदाबाद के किले में आये अखिलेश यादव ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने जिला बनाने की बात पर कहा कि यदि जनता हमारी उत्तर प्रदेश में हनारी सरकार बनाएगी तो हम महमूदाबाद को जिला क्यों नहीं बनाएंगे जरूर बनाएंगे, महमूदाबाद के विधायक का कार्यकाल 8 से 13 साल का रहा लेकिन उन्हें जो सम्मान मिलना चाहिए था वह उन्हें नही मिला, इसका क्या कारण हो सकता है इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें समय आने पर सम्मान अवश्य दिया जाएगा।

इस मौके पर पूर्व मंत्री सचिन जायसवाल पुत्र राधेश्याम जायसवाल,पूर्व विधायक सीतापुर राकेश राठौर, हाजी जलीस अंसारी , प्रमोद वर्मा ,लहरपुर विधायक अनिल वर्मा ,अनूप गुप्ता, एस पी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व विधायक सेवता महेंद्र कुमार सिंह ( झीन बाबू),अफजाल कौशर, पूर्व एमएलसी आनंद भदौरिया, राज्यसभा एमएलसी जासमीर अंसारी,समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष समीम कौसर,पूर्व विधायक बिसवां रामपाल यादव ,जहीर अब्बास, हरगोविंद भार्गव ,रामगोपाल रावत पूर्व विधायक बाराबंकी,अनिल वर्मा ,हरगोविंद भार्गव, दिग्विजय सिंह देव,पूर्व विधायक सीतापुर राधे श्याम जायसवाल,पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामपुर मथुरा प्रेम मौर्य,पहला ब्लॉक प्रमुख अजय यादव,महमूदाबाद ब्लॉक प्रमुख मुकेश वर्मा ,पूर्व चेयरमैन बिसवां अतीक अहमद, सहित सैकड़ों की संख्या में नेता गढ़ उपस्थित रहे।

Samajwadi Party पूर्व विधायक हुए भाजपा में शामिल

विधान सभा बिसवां के पूर्व विधायक रामपाल यादव एवं प्रमोद वर्मा ने अपने हजारों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी को छोड़ कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। रामपाल यादव ने अपने संबोधन में कहा की स्वर्गीय महेंद्र सिंह वर्मा ने हमसे कहा था की घर वापसी कर लो ,क्योंकि जो इज्जत घर में मिलती है वह बाहर नहीं मिलती।इस श्रद्धांजलि के मौके पर मैने उनकी बात मानकर घर वापसी कर ली है।

Samajwadi Party अध्यापिका ने भेंट की तस्वीर

सरदार वल्लभ भाई पटेल की अध्यापिका शिखा वर्मा ने अपने हाथों से बनाई हुई स्वर्गीय महेंद्र सिंह वर्मा एवं अखिलेश यादव की तस्वीर को अपने हाथों से पूर्व मुख्य मंत्री को भेंट किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU