भानुप्रतापपुर। संविधान निर्माता, भारतरत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की 131 वीं जयंती आज 14 अप्रैल गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। डॉ भीमराव आंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते हुए सभा की शुरुआत की गई। तत्पश्चात रैली निकाली गई।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि मनोज सिंह मंडावी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब को जयंती पर याद करना व माल्यार्पण करना ठीक है,लेकिन समाजजनो को समय समय मे आपसी बैठक रखने की बात कही।
उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहेब का पूरा जीवन संघर्षरत रहा, वे समाज के कमजोर वर्ग महिलाओं आदि को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाना चाहते थे। देश के संविधान निर्माण में उनका अभूतपूर्व योगदान रहा, सामाजिक नवजागरण के अग्रदूत व समता मूलक समाज के निर्माणकर्ता थे। देश व समाज के प्रति बाबा साहेब का उल्लेखनीय कार्य से ही उन्हें भारतरत्न से नवाजा गया।
बाबा साहेब की जयंती को समानता दिवस ओर ज्ञान दिवस के रूप में भी मनाते है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत ध्रुव, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील पाढ़ी, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष बीरेंद्र ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत निखिल सिंह राठौर, विधायक प्रतिनिधि कृष्णा टेकाम आदि ने भी अपने विचार रखे।
मंच संचालन कांशी दर्रो, एवं आभार वरुण खापर्डे समाज अध्यक्ष ने किया। मनीष योगी पार्षद के द्वारा बाबा साहेब के प्रतिमा एवं आस पास सौंदर्यीकरण किया गया। अध्यक्ष व्यापारी संघ अनन्त कोठारी, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत सुना राम तेता, किसान संघ प्रदेश उपाध्यक्ष जनक नंन्दन कश्यप सदेसिंह कोमरे,लखन जुर्री,देवलाल दुग्गा, राधेलाल नुरूटी,किशोर मण्डावी,दिपक दर्रो,अशोक तेता,चेतन मरकाम,संतोष दुग्गा,रवि उइके,श्रीमती कांती गजभिए,किरण डोंगरे,रूपल रावड़े,विनय खैरखार,