दुर्ग, 9 फरवरी। जिला-दुर्ग पाटन -छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार दिल्ली में आन्दोलनरत किसानों के समर्थन में पाटन विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के तत्वावधान में आज मंगलवार 9 फरवरी 2021 को अन्नदाताओ के समर्थन व सम्मान में एक दिवसीय सम्मेलन एवं पद यात्रा का आयोजन किया गया । जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री श्री राजेन्द्र साहू जी, दुर्ग NSUI के जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष एवं पाटन प्रभारी सोनू साहू जी,शिवांग ,बंटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन एवं ब्लॉक कांग्रेस जामगांव आर के समस्त कांग्रेस कार्यकर्तागण, सेक्टर प्रभारी, ज़ोन प्रभारी, जिला, जनपद, पंचायत सदस्य गण, ब्लॉक किसान कांग्रेस के साथी, महिला प्रकोष्ठ कांग्रेस, भारतीय युवा कांग्रेस पाटन, जामगांव आर, समस्त एन.एस.यू.आई. पाटन, जामगांव आर के पदाधिकारी, सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्तागण उपस्थित थे ।
यह पदयात्रा सुबह 10 बजे से टोला घाट के शिव मंदिर के पास भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर पद यात्रा प्रारंभ होकर पाटन नगर पंचायत तक पद यात्रा किया गया तत्पश्चात आमसभा का आयोजन हुआ जिसमें आस पास के सैकड़ों किसानों ने अपने समर्थन देने पहुंचे ।