बीजापुर । जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत थाना बासागुड़ा से जिला बल, एसटीएफ, केरिपु और कोबरा 204 की संयुक्त पार्टी सर्चिंग अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान ग्राम पुसबाका के जंगलों से पुलिस पार्टी को देखकर भागते हुए 03 नक्सलियोंं को गिरफ्तार किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार गिरफ्तार 03 नक्सलियोंं मिडियम सन्ना उम्र 40 वर्ष निवासी कांजेड थाना बासागुड़ा जन मिलिशिया सदस्य, माडवी राजू उम्र 20 वर्ष निवासी नरसापुर थाना बासागुड़ा जन मिलिशिया सदस्य और कोवासी राजे उम्र 35 वर्ष निवासी कांजेड थाना बासागुड़ा केएएमएस अध्यक्ष के कब्जे से 05 किलोग्राम का प्रेशर कुकर बम, डेटोनेटर, कार्डेक्स वायर, बैटरी, बिजली का तार, बैनर और नक्सली साहित्य बरामद किया गया। माओवादियों से पूछताछ करने पर अपना नाम होना बताया। गिरफ्तार नक्सलियोंं को रिमाण्ड पर आज न्यायालय में पेश किया गया है।