कोरिया, 1 जनवरी। ब्लॉक उपाध्यक्ष जनपद पंचायत सोनहत गुलाब चंद चौधरी ने रजौली धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ब्लॉक उपाध्यक्ष ने किसानों के हाल-चाल जाना। उपाध्यक्ष ने बताया कि रजौली धान खरीदी केंद्र में सैकड़ों किसान प्रतिदिन धान बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी होती है तो तत्काल मुझे याद करें या फिर मेरे निवास स्थान जाकर अपनी समस्या बताएं। साथ ही गुलाब चंद चौधरी सोनहत ब्लॉक उपाध्यक्ष ने सराहनीय कार्य किए जिससे किसान खुश हुए। गुलाब ने हमेशा से जन सेवा किया है और जनता की समस्या को हमेशा समाधान निकालने वाले जन सेवक है।
