जगदलपुर. पर्यटन के लिए पहुंचे मेडिकल कॉलेज के एक मौत हो गई। करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने मृत डाॅक्टर की लाश बरामद की।
बताया जा रहा है कि डॉक्टर अपने 6 अन्य साथी डॉक्टरों के साथ पिकनिक मनाने गया था, इसी दौरान ये हादसा हुआ। जिसमें उसकी मौत हो गई। मृत डाॅक्टर की पहचान भृगेश महावर के रूप में की है।
मृतक जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के पद पर पदस्थ था। घटना तीरथगढ़ जलप्रपात के नजदीक ही झूलना दरहा जलप्रपात की है। जानकारी क अनुसार भृगेश महावर अपने साथी डॉक्टरों के साथ मिलकर तीरथगढ़ से सटे झूलना दरहा की ओर ट्रैकिंग पर गया हुआ था। इसी दौरान वो जलप्रपात में डूब गया। घटना शाम लगभग 6 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है। उसके परिवार में मातम छा गया है.
