सक्ती। केंद्र में बैठी हुई एनडीए की मोदी सरकार के तानाशाही तीन काले कानून जिसने देश में किसानों की कमर तोड़ दी है ढाई माह से दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों की हालत बद से बदतर हो गई है . किसानों के विरुद्ध मोदी सरकार के तीन काले कानून के खिलाफ अब देश में किसानों के समर्थन में विभिन्न राजनीतिक पार्टियां व देश की जनता साथ होने लगी है इस तीन काले कानून के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के किसानो को समर्थन की कड़ी मे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा आगामी 6 फरवरी को भारत देश के सभी राज्यों में दोपहर 12:00 बजे से लेकर 3:00 बजे तक बृहद रूप में किसानो ने चक्का जाम आन्दोलन को समर्थन देते हुए किसान संगठनों सहित विभिन्न यूनियनों के समर्थन में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता समस्त मोर्चा संगठन शामिल थे इस संबंध में अमित राठौर के द्वारा केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा की जिस कानून का किसान विरोध कर रहे हैं ऐसे कानून को जबरिया किसानों के ऊपर नहीं थोपना चाहिए मोदी सरकार ने हिटलर और अंग्रेजों के तानाशाही की याद देश को दिला दी है। किसानों पर ऐसा जुल्म इससे पहले कभी भी देखने को नहीं मिला।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम कर विरोध प्रकट किया है यह आंदोलन सिर्फ किसानों का नहीं अब जन जन का हो गया है। उद्योगपतियों की गोद में बैठी हुई मोदी सरकार देश में किसानों को कंगाल करना चाहती है उन्हें उनके खुद की जमीन से बेदखल करना चाहती है .
भाजपा के मोदी सरकार की जुल्म अत्याचार कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस किसानों की हितैषी थी और रहेगी चक्का जाम मैं ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल महबूब भाई कन्हैया कवंर विधायक प्रतिनिधि अमित राठौर गिरिधर जायसवाल पिन्टुठाकुर साधेश्वर गबेल हरीश कालू रामू जायसवाल राम सजीवन देवांगन नान्हू भांजा ईश्वर लोधी योगेश साहू धनेश्वर जायसवाल सहित नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के कांग्रेस जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।