रमेश गुप्ता
जशपुर...यातायात पुलिस अब बढ़ती धूप गर्मी से बचने के लिए एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालन हेतु पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के आदेश पर 14 अप्रैल को यातायात शाखा के कर्मचारियों को पुलिस मुख्यालय रायपुर से प्राप्त ट्रैफिक सफेद कैप को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडेय द्वारा प्रदान किया गया।
सभी यातायात कर्मचारियों को ट्रैफिक कैप पहनाकर अच्छे से यातायात व्यवस्था ड्यूटी करने की सुझाव देते हुए रवाना किया गया। इस दौरान यातायात प्रभारी श्री सौरभ चंद्राकर एवं अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे।