नई दिल्ली, 27 दिसंबर। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान छह राज्यों में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है जबकि शेष सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के सक्रिय मामले घटे हैं।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में सर्वाधिक 1268, चंडीगढ़ में नौ, सिक्किम में 100, झारखंड में 11, लद्दाख में आठ और पुड्डुचेरी में कोरोना के छह सक्रिय मामले बढ़े हैं।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18,732 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ एक लाख 87 हजार से अधिक हो गयी है। इस दौरान 21,430 मरीज स्वस्थ हुए और इसी के साथ रिकवरी दर बढ़कर 95.82 प्रतिशत हो गयी। नये मामलों की तुलना में कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या अधिक रहने से सक्रिय मामले 2977 कम हुए हैं और इनकी संख्या घटकर 2,78,690 रह गयी है। इसी अवधि में 279 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,47,622 हो गया है और मृत्यु दर अभी 1.45 फीसदी बनी हुई है।
विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:
राज्य.....................सक्रिय......स्वस्थ.......मौत
अंडमान निकोबार .....61.........4789.......62
आंध्र प्रदेश ...........3700......869920...7092
अरुणाचल प्रदेश......154........16477......56
असम .................3389.......211486...1035
बिहार ................5257.......242767...1379
चंडीगढ़ .............354..........18754......315
छत्तीसगढ़ ........14028.......257021....3275
दादरा और नगर हवेली
और दमन और दीव....8........3362..............2
दिल्ली ..........6911.....604746......10437
गोवा ................951........48913.........731
गुजरात ...........10512....226208.......4275
हरियाणा ..........4535......253145......2865
हिमाचल प्रदेश ...4291......49076..........913
जम्मू कश्मीर ....3288......114722.....1867
झारखंड ...........1598.....111530....1018
कर्नाटक .........13413....889881....12051
केरल ............63927.....668733.....2951
लद्दाख ...........217.........9051.........126
मध्यप्रदेश.......10339......223532.....3545
महाराष्ट्र ......59223.....1807824.....49189
मणिपुर .........1301..........26331......344
मेघालय .........248........12985.........138
मिजोरम.........128............4046...........8
नागालैंड .......274..........11545.........78
ओडिशा .......2595......323749......1857
पुड्डुचेरी ........355..........36962.......630
पंजाब .........4436.......155409....5281
राजस्थान ....11488.....290365....2664
सिक्किम ......517...........5157......125
तमिलनाडु ....9039.....792063...12059
तेलंगाना .......6579.....276753....1531
त्रिपुरा ...........157.......32695.....385
उत्तराखंड .....5444.....82298.....1476
उत्तरप्रदेश.....15875....556912....8293
पश्चिम बंगाल .....14108....522331.....9569
कुल....... 278690......9761538...147622