नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री कोविंद ने सोमवार को ट्वीट के जरिये अपने शोक संदेश में कहा," देश ने समृद्ध राजनीतिक एवं प्रशासकीय अनुभव वाला नेता खो दिया है। मुख्यमंत्री के रूप में उनका लबा कार्यकाल असम के लिए बदलाव का युग था।'
उन्होंने कहा, "उन्हें (श्री गोगोई को) असम के विकास, खासकर राज्य ने उग्रवाद से संघर्ष और कानून व्यवस्था में सुधार के लिए सदा याद किया जाएगा।"
राष्ट्रपति ने असम के तीन बार मुख्यमंत्री रहे श्री गोगोई के निधन को एक युग का अंत करार देते हुए कहा,"दुःख की इस घड़ी में उनके शोक संतप्त परिजनों, दोस्तों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।"