बेमेतरा। भगवान परशु राम जन्मोत्सव समिति बेमेतरा द्वारा अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम की शोभा यात्रा भद्रकाली मंदिर संस्थान बजरंगबली मंदिर से प्रताप चौक पुराना बस स्टैंड होते हुए परशुराम चौक पर पुनः स्थापित किया गया।
मुख्य यजमान जितेंद्र शुक्ला एवं वीरेंद्र शर्मा द्वारा पंडित कमलेश तिवारी एवं पंडित संदीप त्रिपाठी द्वारा विधि विधान से पूजा संपन्न कराया गया। विधायक आशीष छाबड़ा ने भव्य भगवान परशुराम की मूर्ति का अनावरण किया एवं पूजा अर्चना की। उपरांत महाआरती में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम का आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण किया। सनातन संस्कृति में अक्षय तृतीया का दिन को अति महत्वपूर्ण माना जाता है वेदों के अनुसार आज के दिन सतयुग का अंत एवं त्रेता युग का आरंभ हुआ था आज के दिन भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम जी का अवतरण हुआ था।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक आशीष छाबड़ा पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, किसान नेता किसान नेता योगेश तिवारी अवनीश राघव मंगत साहू, सनतधर दीवान, अजय तिवारी , आशीष तिवारी,पूर्व नपा अध्यक्ष विजय सिन्हा,अविनाश तिवारी, सुयश तिवारी, हर्ष तिवारी, रामानंद त्रिपाठी ,पार्षद सजनी यादव, रश्मि मिश्रा जया साहू, राम ठाकुर, विकास तंबोली,जय पांडे,धनेश्वर पांडे,नंदकिशोर पांडे, कन्हैया दुबे,अनिल दुबे,प्रतीक दुबे,लोकेश्वर शुक्ला,रमेश तिवारी,रजत दुबे, नेहल शर्मा,पियूष शर्मा,शिवम तिवारी, शिवम दीवान, अनिल मिश्रा,शिशिर दुबे,नंदू शर्मा,रघुनाथ,दुष्यंत तिवारी,ममता शुक्ला,लक्ष्मी दुबे,आरती पाण्डे,माया पांडे,सुनीता तिवारी,सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।