छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में पिछले १२ घंटो में नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया और साथ ही 2 दिसंबर से बंद का एलान किया है। खबर के अनुसार नक्सली PLGA सप्ताह मना रहे है। इस बार नक्सलियों ने अपना निशाना सिविलियन को बनाया ,दंतेवाड़ा में सरपंच के पति की हत्या करदी वही बीजापुर में IED ब्लास्ट कर सूमो को आग के हवाले कर दिया इसके साथ ही 2 ग्रामीणों की हत्या करदी है।
बीजापुर संभाग के बासागुड़ा क्षेत्र में किया ब्लास्ट, गंगालूर क्षेत्र में ग्रामीणों की हत्या
बीजापुर के बासागुड़ा क्षेत्र में नक्सलियों ने अपना निशाना टाटा सूमो को बनाया। घटना में सूमो में सवार मोहम्मद इकबाल और बलराम प्रधान घायल हो गए हैं। दोनों घायलो को प्राथमिक उपचार के लिए बासागुड़ा लाया गया है। वहीं नक्सलियों ने गंगालूर क्षेत्र में दो ग्रामीणों की हत्या कर दी है। हालांकि पुलिस अफसर द्वारा अभी हत्या की पुष्टि नहीं हुई है।
मुखबिरी के शक में नारायणपुर बार्डर पर हत्या
दंतेवाड़ा-नारायणपुर बार्डर पर नक्सलियों ने देर रात हंदवाड़ा ग्राम सरपंच के पति की हत्या कर दी है। नक्सलीयो ने रात में ही सरपंच के पति को अगवा कर लिया था , इस घटना पर आशंका जताई जा रही है कि नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के संदेह में उसकी हत्या की है। मारे गए सरपंच पति का नाम संतोष कश्यप है। उसका शव बेड़मा गांव में मिला है।
कांकेर में नक्सलियों के इरादों को जवानों ने किया नाकाम
ताडोकी थाना क्षेत्र के पत्कालबेड़ा में जवानों ने IED विस्फोटक बरामद किया है। नक्सलियों द्वारा ये विस्फोटक जवानो के लिए लगाया गया था , जवान सर्चिंग पर निकले थे, तभी IED बरामद हुआ। हाल ही में इसी इलाके में मुठभेड़ में SSB के जवानों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया था।