रायपुर, 25 दिसम्बर। छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को आज उनकी जयन्ती पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह सहित कई नेताओं ने याद करते हुए उन्हें नमन किया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर श्री वाजपेयी को नमन करते हुए कहा कि..पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व.श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन पर हम उनका पावन स्मरण करते हैं। अटल जी का व्यक्तित्व बहुआयामी था। वे कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ एक ओजस्वी वक्ता और कवि भी थे। अटल जी अपनी राजनैतिक और व्यक्तिगत शुचिता के लिए जाने जाते हैं।वाजपेयी जी अपने गरिमामयी व्यक्तित्व के लिए सदा याद किये जाएंगे..।
पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन पर हम उनका पावन स्मरण करते हैं।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 25, 2020
अटल जी का व्यक्तित्व बहुआयामी था। वे कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ एक ओजस्वी वक्ता और कवि भी थे। अटल जी अपनी राजनैतिक और व्यक्तिगत शुचिता के लिए जाने जाते हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री डा.सिंह ने ट्वीट कर कहा कि..श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी मेरे राजनीतिक गुरु हैं, मैंने सदैव उनके पदचिन्हों पर चलकर सेवा, सादगी, सद्भाव और समर्पण सीखा है। उनका जीवन उच्च आदर्शों, नैतिक मूल्यों और राष्ट्र के प्रति सच्ची निष्ठा और सेवा भाव का संदेश देता है। आज उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूँ..।
डा.सिंह ने कहा कि..राजनीति के शिखर पुरुष अटल जी के सुशासन के मंत्र पर चलकर 15 साल तक हमारी सरकार ने कार्य किया है। गरीबों को राशन, बिजली, पानी और सड़कों का जाल हमने बिछाया। शिक्षा, स्वास्थ्य की बेहतर व्यवस्थाएं हमने की हैं। आज "सुशासन दिवस" पर हम उनके बताए मार्ग पर चलने का पुनः संकल्प लेते हैं..।
श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी मेरे राजनीतिक गुरु हैं, मैंने सदैव उनके पदचिन्हों पर चलकर सेवा, सादगी, सद्भाव और समर्पण सीखा है।
— Dr Raman Singh (@drramansingh) December 25, 2020
उनका जीवन उच्च आदर्शों, नैतिक मूल्यों और राष्ट्र के प्रति सच्ची निष्ठा और सेवा भाव का संदेश देता है।
आज उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूँ। pic.twitter.com/kEiC4y2V2H
पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने ट्वीट कर श्री वाजपेयी को नमन करते हुए कहा कि..केवल आपके आशीर्वाद से हम सभी के पते में छत्तीसगढ़ लिखा जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन..। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अजय चन्द्राकर ने ट्वीट कर कहा कि..कुशल वक्ता, विश्वविख्यात कूटनीतिज्ञ, हिंदी साहित्य के महान रचनाकार, भारत रत्न, परम् श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन...।