नयी दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र, बिहार, केरल, दिल्ली और कर्नाटक सहित 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़े हैं।
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा एक हजार मामले बढ़े हैं, वहीं बिहार में 257, केरल में 217, दिल्ली में 125 और कर्नाटक में 90 मामले बढ़े हैं। इसी तरह गाेवा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मेघालय, मिजोरम, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान और तेलंगाना में भी सक्रिय मामलों में वृद्धि हुई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 12,923 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ आठ लाख 71 हजार 294 हो गया है। इसी दौरान 11,764 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ पांच लाख 73 हजार 372 हो गयी है। वहीं सक्रिय मामले 1,051 बढ़कर 1,42,562 रह गये। इस अवधि में 108 मरीजों की मौत हो गयी और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 55 हजार 360 हो गया।
विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:
राज्य...................सक्रिय..........स्वस्थ........मौत
अंडमान निकोबार...13...............4932.........62
आंध्र प्रदेश...........845..........8805099.....7161
अरुणाचल प्रदेश.....4..............16771.......56
असम................1674..........214507.....1086
बिहार................757............259234.....1520
चंडीगढ़............158..............20670........343
छत्तीसगढ़........4073.............300390.....3755
दादर नागर हवेली
तथा दमन और दीव...0.............3396...........2
दिल्ली..............1177...........624326.....10884
गोवा................698............52594........776
गुजरात............1800...........257968......4397
हरियाणा..........824...........264820......3033
हिमाचल प्रदेश...488...........56600.........988
जम्मू और कश्मीर..605.......122502........1945
झारखंड..............464.......117616........1081
कर्नाटक.............5894.....925489........12241
केरल................64607.....914847.......3920
लद्दाख................60.........9572...........130
लक्षद्वीप..............63..........118................0
मध्य प्रदेश.........1951.... 251121.......3827
महाराष्ट्र...........35917.....1963946.....51390
मणिपुर.............49........28726.........373
मेघालय...........164.........13612.........148
मिज़ोरम............22...........4359............9
नागालैंड...........87............11993.......88
ओडिशा..........759...........333220....1910
पुड्डुचेरी.........293............38423.......656
पंजाब............2112..........167465......5675
राजस्थान.......1450...........314264......2777
सिक्किम..........60............5916..........135
तमिलनाडु.......4309........826504......12396
तेलंगाना.........1825........292696.......1613
त्रिपुरा............05...........32957...........391
उत्तराखंड......712.........94240...........1673
उत्तर प्रदेश.....3256.....589771.........8696
पं बंगाल.......4387.......557208.........10220
कुल..........142562.....10573372.....155360