रायपुर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और असम प्रभारी, विधायक विकास उपाध्याय इन दिनों असम दौरे पर हैं. बतौर प्रभारी यह उनका पहला दौरा है.
श्री उपाध्याय का असम पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जोरदार स्वागत किया गया तथा उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की एक बैठक को भी संबोधित किया.
उन्होंने अपने दौरे की शुरूआत माँ कामाख्या के दर्शन कर की. असम जोरहाट में आज जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक आहूत की गई जिसमें विधायक विकास उपाध्याय भी शामिल हुए.
इसके पहले उन्होंने मीडिया से चर्चा भी की और भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर किया. उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएगी.
विधायक विकास उपाध्याय ने असम जोरहाट में आज भगवान शिव का आशीर्वाद लेकर प्रदेश की खुशहाली की मनोकामना कर विधानसभा दौरे की शुरुआत की.
आगामी विधानसभा चुनाव की चर्चा हेतु उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों, पी सी सी अध्यक्ष के साथ सभी सांसद एवं विधायक गण के साथ चर्चा की.