कोरिया -चिरिमिरी, 19 फरवरी। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष उर्मिला नेताम के प्रथम आगमन पर भारतीय जनता पार्टी चिरिमिरी मंडल एवं महिला मोर्चा की ओर से भाजपा कार्यालय बड़ा बाजार चिरमिरी में फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के उपरांत भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सम्मानीय कृष्ण बिहारी जसवाल जी एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सम्मानीय श्याम बिहारी जायसवाल जी की उपस्थिति में स्वागत सम्मान कार्यक्रम आयोजित की गई, जिसमें चिरिमिरी मंडल के अध्यक्ष श्री रघुनन्दन यादव जी द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्प माला के द्वारा स्वागत सम्मान किया गया।
नवनियुक्त महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष उर्मिला नेताम जी ने जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर शीर्ष नेताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया, और सभी के साथ मिलकर कार्य करने की बात कही, उर्मिला नेताम जी ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है समाज के हर वर्गों के खिलाफ अपराध की घटना में बहुत ही ज्यादा वृद्धि हुई है महिलाओं पर बेतहाशा अत्याचार की घटना बढ़ गई है।
उर्मिला नेताम ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा 20 फरवरी को जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम करेगी !प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध महिला मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर महिला मोर्चा द्वारा जिला मुख्यालय में 20 फरवरी को धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल जी के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा ।
इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सम्मानीय कृष्ण बिहारी जसवाल जिला, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सम्मानीय श्याम बिहारीजायसवाल जी, उर्मिला नेताम जी, जिले के महामंत्री जमुना पांडे जी ,डमरु बेहरा जी, पंकज गुप्ता जी,भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री गोमती द्विवेदी जी, वीरेंद्र राणा जी, नेता प्रतिपक्ष संतोष सिंह जी ,मंडल महामंत्री नरेंद्र साहू जी, एवं अनेकों भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता गण, सभी मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में उपस्थित हुए?