बचेली- अयोध्या में बनने जा रहे भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान के अंतर्गत बचेली नगर में मंदिर समिति की टोली घर-घर जाकर धन संग्रहण कर रही है। इसके लिए रामभक्तो का भरपूर आर्थिक सहयोग मिल रहा है। समिति के लोगो ने बताया कि भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए चल रहे अभियान का उदेश्य धन संग्रह नही, जन संग्रह है।
यह तो भगवान को भक्त के श्रद्वापूर्वक समर्पण का पुनीत अभियान है। समिति के टोली द्वारा कई जगहो पर भक्तो का तिलक लगाकर आरती के साथ स्वागत भी किया जा रहा है। राम भक्त अपनी स्वेच्छा से आर्थिक योगदान दे रहे है।
बड़े बुजुर्गो के अलावा छोटे बच्चे भी अपनी पाॅकेट मनी से इस मंदिर निर्माण के लिए सहयोग दे रहे है। ज्ञात हो कि 15 जनवरी से शुरू हुआ यह अभियान 27 फरवरी तक चलेगा।