भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य की उपलब्धियों के प्रचार और नीतिनिर्धारण में सहयोग के उद्देश्य से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मुंबई के प्रोफेसर डॉ चेतन सोलंकी को आज प्रदेश का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में देर शाम आदेश जारी कर दिए गए।
आदेश में कहा गया है कि राज्य में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा के प्रचार प्रसार एवं जन जागरुकता व उपयोग को बढ़ावा देने, इस क्षेत्र में प्रदेश की उपलब्धियों के प्रचार करने तथा नीति निर्धारण में सहयोग के उद्देश्य से प्रो डॉ सोलंकी को ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है। यह आदेश 31 दिसंबर 2023 तक प्रभावशील रहेगा।