रायपुर। आज की जनधारा और वीआईपी न्यूज के सम्मान कर्मवीरों कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के किसानों के हितों में किए जा रहे प्रयासों के बारे में चर्चा की इस दौरान उन्होंने खासतौर पर गौधन न्याय योजना के बारे में चर्चा की .
इस दौरान उन्होने बेताहाशा बढ़ रही पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. इसके अलावा उन्होंने समाज में बढ़ रही कट्टरता को लेकर भी चिंता जताई. मुख्यमंत्री ने भगवान राम और हुनमान की आक्रमक छवि गढ़ने को लेकर भी चिंता जताई और इससे समाज में आपसी दूरी बढ़ने की आशंका जताई.
संबोधन के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और आज की जनधारा के प्रधान संपादक सुभाष मिश्रा के साथ सीधी बातचीत की और उनके सवालों का जवाब दिया. इससे पहले मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में कई बातें रखी साथ ही भूपेश बघेल सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में प्राचीन कालीन विद्या को किस तरह संजोने का काम किया जा रहा है इस बारे में भी बात की...।
कार्यक्रम में कृषि, श्रम और सहकारिता के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने वाले कर्मावीरों का सम्मान किया गया सम्मान पाने वालों में
कृषि क्षेत्र से सम्मानित कर्मवीर
1. छवि ठी, पेटचुआ बालोद
2. वल्लरी चंद्राकर, महासमुंद
3. रोहित साहू, पाटन दुर्ग
4. खेमलाल देवांगन, राजनांदगांव
5. ध्रुव राम साहू, सनौद बालोद 6. मोहन वर्ल्यानी, रायपुर
7. चंद्रशेखर साहू, धमतरी
8. नोहर सिंह जंघेल, खैरागढ़ राजनांदगांव
श्रमिक (भिलाई इस्पात संयंत्र)
1. स्व शिवबहादूर सिंह / (पुत्र राहुल सिंह ने सम्मान ग्रहण किया)
2. शिलादित्य मजूमदार
3. प्रवीण
4. हेमंत साहू
5. राजेश सिंह
6. राम अवतार
श्रमिक (बालको, कोरबा से )
1. कन्हैया लाल केवट (बांकर ऑपरेटर)
2. विनय कुमार गभेल इलेक्ट्रिकल)
3. दिलेश्वर साहू (नियमित कर्मचारी)
श्रमिक (जिंदल ग्रुप से)
01. ओम प्रकाश शर्मा (शॉप डिर्पाटमेंट)
02. अरविंद कुमार (एसेज्वली डिर्पाटमेंट)
सहकारिता क्षेत्र से-
1. चंद्र प्रकाश व्यास
2. अरविंद सिंह वर्मा
3. राजेन्द्र सिंह सूर्यवंशी
अंत में कवि/व्यंग्यकार संपत सरल ने अपने चुटेले अंदाज में कविता पाठ किया और महफिल में जमकर तालियां बटोरी उन्होंने राजनीतिक दलों, देश की वर्तमान हालात और मीडिया पर भी अपने व्यंग्य बाण छोड़े.
इस आयोजन में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक अरुण वोरा, महापौर निर्मल कोसरे,धीरज बाखलीवाल, शशी सिन्हा महापौर रिसाली, नीता लोधी, भिलाई इस्पात संयंत्र, बालको, जिंदल ग्रुप के अधिकारी-कर्मचारी के साथ ही बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे. इस मौके को खास बनाया साज की आवाज ग्रुप द्वारा सेक्सोफोन की प्रस्तुति ने और तुलसी चौरा ग्रुप ने समा बांधा.