बचेली- संसदीय सचिव एवं महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद चंद्राकर 16 दिसंबर, बुधवार को दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के लौह नगरी बचेली पहुॅचे। मुख्य मार्ग हनुमान मंदिर के पास कोंग्रेसियों ने आतिशाबजी के साथ नगर में स्वागत किया। इसके बाद एनएमडीसी गेस्ट हाउस में कंाग्रेस के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ ने पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत किया। इसके बाद वे आकाशनगर के लिए रवाना हुए।
जहाॅ उन्होने बैलाडिला की पहाड़िया व लौह अयस्क खदानो को नजदीक से देखकर इसकी प्राकृतिक सौदंयर्ता को देख प्रसन्न हुए। दोपहर के भेाजन के बाद वापस रवाना हो गए। सुरक्षा में नगर निरीक्षक अमित पाटले, उप निरीक्षक केशव ठाकुर अपने दल बल के साथ डटे रहे। इस दौरान दंतेवाड़ा पूर्व पालिका अध्यक्ष दीपक कर्मा, उस्मान खान, सलीम उस्मानी, फिरोज नवाब, जितेन्द्र चैधरी, कुमार स्वामी, नरेन्द्र सोनी, हीरालाल, संतोष दुबे , बीना साहु, किरण जायसवाल सहित पार्षद, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।