सक्ती। अकलतरा शहर में यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा थाना अकलतरा परिसर में बैठक आयोजित किया गया जिसमें तहसीलदार अकलतरा,एसडीओ पीडब्ल्यूडी,सीएमओ नगर पालिका परिषद अकलतरा,अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अकलतरा एवं अकलतरा के व्यापारी गण उपस्थित थे, बैठक में यातायात संबंधी विभिन्न बिंदुओ पर चर्चा किया गया।
https://www.youtube.com/shorts/dST2Ax_IS2Y
अकलतरा-बलौदा रोड में निर्माण एजेंसी के द्वारा कुछ जगहों को छोड़ दिया जा रहा है इसे पीडब्ल्यूडी, फॉरेस्ट विभाग को पत्राचार कर आवश्यक कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया।
नगर पालिका एवं थाना अकलतरा की संयुक्त टीम एक साथ मिलकर व्यापारियों के सामान को रोड से अंदर रखवाने की कार्यवाही करेंगे, समझाइस के बाद ऐसे व्यापारी जो सामान को बाहर निकालकर रखेंगे उनके ऊपर कार्यवाही करने के साथ ही निर्धारित सफेद पट्टी के बाहर खड़ी वाहनों पर भी कार्यवाही किए जाने का निर्णय लिया गया।
पार्किंग व्यवस्था के सुधार हेतु नगर पालिका के द्वारा रोड किनारे बनाए गए नालियों को ढकने तथा किनारे सफेद पट्टी का निर्धारण करने का निर्णय लिया गया है।
शहर के अंदर लगने वाले अस्थाई ठेला गुमटी को व्यवस्थित रूप से एक जगह लगाए जाने हेतु नगर पालिका के द्वारा निर्णय लिया गया।
शहर के अंदर लगने वाले अस्थाई सब्जी विक्रेताओं को नगरपालिका के सहयोग से शासन के द्वारा निर्मित स्थाई सब्जी मार्केट में शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया।
निर्माणाधीन रोड में पानी का छिड़काव दिन में दो बार करने का निर्णय लिया गया।
मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन करने वाले एवं शहर में ओवर स्पीड चलने वाले वाहनों पर कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया।
उक्त बैठक यातायात शाखा जांजगीर-चांपा के उप पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल व थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक लखेश केंवट की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।