जगदलपुर। शहर में चल रहे विकास कार्यों के अंतर्गत महारानी अस्पताल, इतवारी बाजार, गोल बाजार, झीरम शहीद स्मारक, बोधघाट मार्ग, धरमपुरा क्रीड़ा परिसर, इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम सहित अन्य विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा कलेक्टर रजत बंसल ने की। उन्होंने इस दौरान कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर इस दौरान गुरु गोविंद सिंह चौक से लेकर जिला न्यायालय तक सडक़ चौड़ीकरण और दलपत सागर धरमपुरा मार्ग निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर की और कार्यों की धीमी गति के लिए लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता एके सिंह, एसडीओ आरएन सिन्हा, उप अभियंता जेएस सैनी से स्पष्टीकरण मांगा हैं।
