कोरिया, 5 जनवरी। कोरिया जिला के छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ ब्लॉक इकाई जनकपुर के द्वारा 3 जनवरी 2020 को नव वर्ष पर वन भोज पत्रकार मिलन समारोह एवं अपने ही साथी मदन तिवारी के जन्मदिन पर केक काटकर बड़े धूमधाम के साथ च्यूल फॉल में मनाया गया कार्यक्रम । इस वन भोज और नववर्ष मिलन समारोह में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के संभाग अध्यक्ष कृष्णा सिंह जिला अध्यक्ष राजेश राज गुप्ता एवं चंद्रकांत पारगीर एवं समस्त ब्लॉक अध्यक्ष वा सभी साथियों के साथ बैठक रखकर सर्वसम्मति से मदन तिवारी को जिला उपाध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार कल्याण कोरिया के लिए नियुक्त किया गया।
वन भोज के कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का जनकपुर ब्लॉक अध्यक्ष नत्थू पयासी ने आभार व्यक्त करते हुए मजबूत बनाने हेतु चर्चा करते हुए संगठन को बताओ यह एकजुट होकर सबको साथ रहने की अपील की गई अशोक कुजूर,रवि शर्मा,सुरेश नीमोचा,शैलेश गुप्ता,वरुण चक्रवर्ती ,राजू शर्मा,खगेन्द्र यादव, सुनील सिंह, रजनीश श्रीवास्तव, सतीश मिश्रा, ईष्नू यादव, मानसिंह, रामकृपाल प्रजापति और भी पत्रकार कल्याण संघ के कई सदस्य मौजूद थे।