राजनांदगांव, 5 दिसम्बर। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी ने ब्लॉकवार खरीदी केंद्रों की सतत निगरानी व समन्वय स्थापित कर निगरानी समिति गठित करने के लिए जिला पदाधिकारियों/वरिष्ठ कांग्रेसजनों को प्रभारी नियुक्त किये है ।
नियुक्त प्रभारीगण अपने प्रभार ब्लॉक में निवासरत प्रदेश-जिला पदाधिकारियों ब्लॉक के सम्मानित जनप्रतिनिधि/ वरिष्ठ कांग्रेसजन/अनुसांगिक कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों की बैठक कर धान खरीदी केंद्र में समन्वय के साथ निगरानी समिति का गठन कर सुनिश्चित करावें कि किसान साथियों को परेशानी का सामना ना करना पड़े।
ब्लॉकवार प्रभारियों की सूची निम्नानुसार है-
राजनांदगांव- नीलाम्बर वर्मा
घुमका- राजभान लोधी
डोंगरगांव- पंकज बांधव
डोंगरगढ़- विपिन यादव
खैरागढ़- मोती साहू
छुईखदान- अय्यूब कुरैशी
गंडई- मोती जंघेल
कुमर्दा- विभा साहू
अम्बागढ़ चौकी- नरेश शुक्ला
लालबहादुर नगर- महेंद्र यादव
मोहला- अवध चुरेन्द्र
मानपुर- संजय जैन
छुरिया- मदन साहू
मुढ़ीपार- गोवर्धन देशमुख