किसन लाल विस्वकर्मा
मगरलोड, 17 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी मगरलोड मण्डल द्वारा युवा मोर्चा,महिला मोर्चा,अनु.जाति मोर्चा,अनु.जनजाति मोर्चा, किसान मोर्चा,पिछड़ा वर्ग मोर्चा स्थानीय समिति,अध्यक्ष, बुथ पालक,बी.एल.ए. टू एवं समस्त निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण 17दिसम्बर एवं 18 दिसम्बर को रखा गया है।जिसका भव्य शुभारंभ भारत माता,श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय एवं अटल बिहारी वाजपेयी की छायाचित्र की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित करके दिन गुरुवार को नगरपंचायत मगरलोड के सद्भावना भवन में किया गया।
इस प्रथम दिवस के कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्व विधायक श्रावण मरकाम,पिंकी शिवराज शाह,मण्डल अध्यक्ष विजय यदु,पूर्व मण्डल अध्यक्ष शत्रुघ्न साहू,जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा,महामंत्री यवन लाल साहू,पूर्व जनपद अध्यक्ष निरूपा दाऊ,भीखम सेन,श्याम साहू,जीवराखन साहू,लोमश सिन्हा सरपंच पहंदा,हिरजंय साहू, राखी साहू सहित बहुत से वरिष्ट पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।