मगरलोड, 14 फरवरी। ब्लॉक मुख्यालय मगरलोड के विश्राम गृह में कांग्रेस कमेटी मगरलोड द्वारा 14फरवरी दिन रविवार को अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे चुके श्यामा चरण शुक्ल को उनके पुण्यतिथि पर याद कर श्रंद्धाजंलि अर्पित किया गया।
कार्यक्रम की शुभांम्भ श्यामचरण शुक्ल की छायाचित्र पर विधिवत पुष्प माल्यार्पण कर पूजा अर्चना करके किया गया और दो मिनट का मौन धारण भी किया गया।उसके बाद कांग्रेसियो द्वारा पंडित श्यामचरण शुक्ल की जय घोष करते हुए दिखा और उनके जीवनी को प्रकाश डालते हुए।श्यामाचरण शुक्ल द्वारा किये गए क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्यों एवं उनके द्वारा कांग्रेस पार्टी के लिए किए योगदान को भी याद किया गया।आगे कांग्रेसियो ने कहा कि श्यामचरण शुक्ल अपने राजनीतिक कार्यकाल में हमेशा किसानों के हितैषी रहा है और किसानों के साथ कंधा से कँधा मिलाकर क्षेत्र में कई बड़े-बड़े जलाशयों (बांध)का निर्माण किया गया है,जिसे कभी भुलाया नही जा सकता है और आगे कहा कि श्यामाचरण शुक्ल हमेशा कांग्रेसियो के ह्रदय में रहेगा।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद पंचायत उपाध्यक्ष राजेश साहू,नगरपंचायत अध्यक्ष नीतू खेलावन साहू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष, किसान अध्यक्ष,डीहुराम साहू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड अध्यक्ष,विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र धनंजय मगरलोड,खिलेश्वरी साहू महिला ब्लॉक अध्यक्ष मगरलोड, चाँदन बाफना,हेमन्त देवांगन,तोषण साहू, सहित बहुत से वरिष्ठ कांग्रेसी जन उपस्थित रहे ।