दंतेवाड़ा, 28 मार्च। जिले चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान लोन वर्राटु घर वापस आइए अभियान से प्रभावित होकर एक ईनामी माओवादी सहित कुल तीन माओवादियों ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव के समक्ष किया आत्मसमर्पण।
तीनों माओवादियों गुडसे पंचायत थाना कटेकल्याण एरिया में सक्रिय थे तीनों माओवादियों को छत्तीसगढ़ शासन की पॉलिसी के तहत आत्मसमर्पण के पश्चात समाज की मुख्यधारा में जुड़ने के लिए एसपी अभिषेक पल्लव द्वारा दस दस हजार रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
तीनों माओवादियों पर गुडसे पंचायत के कटेकल्याण क्षेत्र में आगजनी बैनर पोस्टर फेंकना रूट काटना आईडी बम लगाना जैसे गंभीर अपराध दर्ज है।