टीवी एक्ट्रेस अनीता ने मंगलवार को बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी अनीता के पति रोहित रेड्डी ने देर रात एक पोस्ट शेयर करते हुए दी ,उन्होंने अपने पोस्ट में 'ओह बॉय' का कैप्शन भी ऐड किया है जिससे फैंस को ये साफ़ पता चल गया की उनके घर एक नन्हा मेहमान आया है। अनीता और रोहित की शादी को आठ साल हो गए है और ये उनकी पहली संतान है।
रोहित अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में अनीता को गाल पर किस कर रहे है वही अनीता अपना बेबी बम्प फ्लॉन्ट करते नज़र आ रही है। कैप्शन में 'ओह बॉय' के साथ ही उन्होंने 'इट्स अ बॉय' भी लिखा है। बता दे की अनीता और रोहित इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते है और अपने दिनचर्या की फोटो और वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते है। पिछले दिनों अनीता की प्रेगनेंसी फोटोशूट भी काफी वायरल हो रही थी जिसमे उन्होंने अपने आप को हॉलीवुड सिंगर बेयोंसे से कम्पेअर किया था।
अनीता की प्रेगनेंसी की खबर ने उनके फैंस को चौका दिया था, पर उन्होंने अपने अकाउंट में अपने इतने लेट माँ बनने के फैसले के बारे में लोगो को बता कर साफ़ कर दिया की वे अपने इस फैसले से खुश है। जब वो माँ बनने के लिए तैयार थी तभी उन्होंने ये फैसला लिया और इसमें उम्र की सीमा नहीं होती।