नई दिल्ली | दिल्ली चारो ओर किसानो से घिरी हुई है। राजधानी के सीमा में कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन व्यापक रूप ले लिया है। किसानों के भ्रम को दूर करने के लिए केंद्र सरकार जुटी हुई है। इसी कड़ी में गुरुवार को सरकार और किसान संगठनों की बैठक हुई। दिल्ली के विज्ञान भवन में दोपहर 12 बजे शुरू हुई ये बैठक करीब साढ़े सात घंटे चली। अब 5 दिसंबर को एक बार फिर सरकार और किसानों की बातचीत होगी।
